शनिवार, 18 जुलाई 2015

518 . वर्ष २००८

५१८ 
वर्ष २००८ 
साल २००८ दे गया कुछ खुशियां 
कुछ गम और कुछ तन्हाईयाँ 
याद आती रहेंगी साथ - साथ 
चलेंगी उनकी परछाईयाँ 
प्रथम मास ने ही की थी 
मालदीव के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास 
दूसरे मास ने दी थी खबर कि 
सर्विया को मिल गयी है आजादी 
तीसरे मास में भूटान में पहली बार हुए आम चुनाव  
चौथे मास हुई थी अफगान राष्ट्रपति 
करजई के हत्या का प्रयास
पांचवे मास हुई थी २४० साल पुरानी 
नेपाल राजशाही का खात्मा 
आठवें मास महाभियोग के डर से 
परवेज मुशर्रफ ने दी इस्तीफा 
एग्यारहवें मास में प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति 
बने अमेरिका के राष्ट्रपति 
बारवें मास में अल जैदी ने 
इराक में बुश के सर पे मारे जूते 
साल २००८ दे गया कुछ खुशियां 
कुछ गम और कुछ तन्हाईयाँ 
याद आती रहेंगी साथ - साथ 
चलेंगी उनकी परछाईयाँ 
चौथे मास भारत ने दस उपग्रह 
एक साथ प्रक्षेपण कर रिकार्ड बनाया 
पांचवे मास जयपुर बम धमाके में तिरसठ जाने गयीं 
सातवें मास नैना मंदिर में १६५ जाने गयीं 
बेंगलुरु में बम धमाकों में दो जाने गयीं 
नवमें मास जोधपुर मंदिर में २२४ जाने गयीं 
चाँद पर छोड़ा एक यान
दसवें मास २२ तिथि को भारत के 
प्रथम कदम पड़े चाँद पर 
ग्यारहवें मास २६ तिथि को 
मुंबई में आतंकवाद में १८८ जाने गयीं 
भारत ने पहली बार ओलम्पिक इतिहास में 
एकल स्पर्धा में जीता एक स्वर्ण पदक 
नाम है उनका अभिनव बिन्द्रा 
धोनी ने भी क्रिकेट में दिखलाये अनेक कमाल 
विश्वनाथ आनंद का भी 
कोई जवाब नहीं , बने रहे चैम्पियन 
हमने गर पाया इस साल बहुत कुछ 
तो खोया भी अपनों का संसार 
कोसी ने मचाया भयंकर प्रलय और हाहाकार 
लाखों लोग हो गए बे घर बार 
बाढ़ ने लील ली हजारों जाने 
पाया अथाह दुःख और गम का अथाह समुन्द्र 
घर परिवार में भी दुःख के ही बादल छाये रहे 
अपनों ने खोया अपनों का विश्वास 
रोये हम जार - जार दिन रात 
दिल टूटा सपने गए बिखर टूट गए हर आस 
पर उम्मीद और है पूरा  विश्वास 
आएगा और लाएगा नव वर्ष 
नया विश्वास प्यार और सफलताओं का उपहार 
हो नव वर्ष मंगलमय और लाएं खुशियां हजार !

सुधीर कुमार ' सवेरा ' ३१ - १२ - २००८ 
१२ - ०५ am पटना

कोई टिप्पणी नहीं: